Breakingउत्तर प्रदेश
महाकुंभ स्नान कर धनबाद लौट रहे सेना के अधिकारी समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत.

धनबाद : प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला स्थित खरनागढ़ा निवासी सेना के अधिकारी शिवजी सिंह (46 वर्ष) और उनके परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी.
सेना के अधिकारी का परिवार महाकुंभ में स्नान कर वापस धनबाद लौट रहा था.
इसी दौरान प्रयागराज-वाराणसी हाइवे के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े डंपर के पीछे टक्कर मार दिया.
इस घटना में शिवजी सिंह, उनकी बेटी सोनम सिंह (17 वर्ष) और भाई राजीव सिंह (44 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. उनकी पत्नी नीरा देवी व भाभी अलका देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं.
सेना के अधिकारी शिवजी सिंह लेह लद्दाख में बतौर जूनियर कमांडेंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे. कुछ दिन पूर्व ही शिवजी छुट्टी पर धनबाद आये थे.



