पांडेडीह मनसा मंदिर प्रांगण में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट महुदा और पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वाधान में दूसरे फेज का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुई*।

*कतरास/सिजुआ*।सिजुआ, 22 फरवरी 2025 को पांडेडीह मनसा मंदिर प्रांगण मैं झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट महुदा और पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वाधान में भारतीय संविधान पर एक दिवसीय दूसरा फेज़ का प्रशिक्षण शिविर संपन्न किया गया!
प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सामूहिक अध्यक्ष मंडली के माध्यम से दीप प्रज्वलित कर , भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ व संकल्प लेकर किया गया!
अध्यक्ष मंडली में शिबू मुर्मू, प्रफुल्ल मंडल, शिवनाथ शर्मा, डलगोबिंद सिंह, महेश्वर मांझी, मुनिया खातून, जरा मनी देवी, पुन्नू भुइयाँ, कुसुम देवी, अशोक पासवान, कृष्ण कुमार भुइयाँ,
दूसरे फेज़ के प्रशिक्षण शिविर में फील्ड मोटीवेटर उमेश ऋषि ने भारतीय संविधान मैं वर्णित मौलिक अधिकारों और नागरिकों के कर्तव्य के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए प्रशिक्षण दिया, राधा कुमारी ने पर्यावरण संरक्षण और संविधान सब के लिए बराबर है ,विस्तार से लोगों को बताया, वही शिबू मुर्मू ने शामिल लोगों को हक अधिकार पाने का अधिकार स्वामी संविधान में दिया है ,इस पर चर्चा किया, इस प्रशिक्षण शिविर में जीविका के साधन को बचाने की अपील की।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



