झारखंड
जनता श्रमिक संघ का प्रेस कॉन्फ्रेंस, देवप्रभा आउटसोर्सिंग कम्पनि मे मजदूरों का बहाल की रखी गई मांग.

धनबाद /झरिया :जिला के लोदना ओपी क्षेत्र के कुजाम में जनता श्रमिक संघ (रागिनी सिंह) के द्वारा एरिया सेक्रेटरी शैलेंद्र सिंह उर्फ छोटू सिंह संगठित मजदूर एवं एरिया सेक्रेटरी असंगठित मजदूर संघ के रविकांत पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने देव प्रभाव आउटसोर्सिंग में लोडिंग का कार्य चालू करने पर चर्चा करते हुए कहा कि हम लोगों ने लिखित रूप से प्रबंधक से मांग की है की अगर हमारे मजदूरों को काम पर बहाल नहीं किया गया तो 01/02/2025 से पूरे लोदना क्षेत्र का छक्का जाम करूंगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनता श्रमिक संघ के कई नेता और मजदूर सम्मिलित हुए जिस में मुन्ना पांडे अर्पित पासवान सरवन चौधरी गुड्डू सिंह सूरज पासवान राजकुमार इत्यादि प्रमुख थे.

झरिया से उमेश प्रसाद की रिपोर्ट.



