होली मिलन समारोह का आयोजन बाघमारा कांग्रेस परिवार द्वारा आयोजित*।

*कतरास*।श्यामडीह मोड स्थित संजीवनी नर्सिंग होम के समीप बाघमारा कांग्रेस परिवार की ओर से होली मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रदेश, जिला और प्रखण्ड स्तरीय अधिकारी सहित स्थानीय नेताओं ने भाग लिया।
समारोह के दौरान होली की खुशियों को साझा करते हुए सभी ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर किया और आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा दिया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस मौके पर सामाजिक एकता और समरसता की आवश्यकता पर जोर दिया और सभी को इस त्यौहार की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया और रंगों के साथ मिलकर होली के इस खास मौके को यादगार बना दिया।
मौके पर धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह,, बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष बलराम महतो, जिला परिषद राजेश राम, जिला महामंत्री माधव सिंह, विनोद शर्मा ,विनोद शर्मा , मंडल अध्यक्ष अजय पासवान , धनबाद जिला सचिव रोहित वाही, मो आलम, सतेन्द्र पांडे, अजय महतो, राजा राम यादव, अजय साव, लोचन महतो, इंदर सिंह, आशु सिंह, श्याम सिंह आकाश प्रमाणिक, मनोज साव, शाहबाज खान, सेफ अली, विकाश महतो सहित अन्य मौजूद थे।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



