Breaking

जमुआटाड़ पंचायत मुखिया सुपुत्री सुरुचि के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन..

डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी ने किया उद्घाटन, समाजसेवी विजय झा और चिकित्सक को किया गया सम्मानित..

Https://news93live.com/

जमुआटाड़ पंचायत के मुखिया निरंजन गोप और पूर्व पंचायत समिति सदस्य चम्पा देवी की सुपुत्री कुमारी सुरुचि के पाँचवें जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन सात्विक आईवीएफ की संचालिका एवं आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी ने किया। इस अवसर पर पूर्व वियाडा अध्यक्ष सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा भी उपस्थित रहे।

मुखिया दम्पति ने डॉक्टर नेहा प्रियदर्शिनी और विजय झा को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया।

विजय झा ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि सुरुचि उत्तरोत्तर प्रगति करे और उसका भविष्य उज्ज्वल हो।

इस आयोजन ने जन्मदिन को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए एक मिसाल पेश की। रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button