बरनवाल मोदी सेवा समिति, कतरास की नई कार्यकारिणी का गठन*

*कतरास* : कतरास बरनवाल मोदी सेवा समिति, कतरास की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन ने समाज के विकास और धर्मशाला निर्माण को अपनी प्राथमिकता घोषित की है.शांतिपूर्ण चुनाव के बाद पिंटू कुमार बरनवाल अध्यक्ष, प्रमोद कुमार बरनवाल उपाध्यक्ष, संदीप कुमार बरनवाल सचिव तथा रंजीत मोदी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. नवनिर्वाचित अध्यक्ष पिंटू कुमार बरनवाल ने कहा कि संगठन में पारदर्शिता, आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करते हुए पिछले तीन वर्षों से लंबित कार्यों को पूरा कराया जाएगा. नई कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बरनवाल को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया. पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक भागीदारी से समिति को अधिक सशक्त, संगठित और विकासोन्मुख बनाया जाएगा.
News 93 Live से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



