जैविक खाद प्रशिक्षण शिविर तोपचंची प्रखंड के प्रधान खनता पंचायत अंतर्गत रंगाडीह गांव में संपन्न हुआ*!

*कतरास*।आज दिनांक- 24 मार्च 2025 को तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रागाडीह पंचायत गांव में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सौजन्य से” पर्यावरण संरक्षण समिति” धनबाद के बैनर तले रंगाडीह गांव में एक दिवसीय जैविक खाद्य निर्माण / प्रोत्साहन का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा सत्र संपन्न हुआ! इस प्रशिक्षण शिविर में सिसकारी, रघुनाथपुर, गोपालपुर, जमुआ, लालटेन अंगारपथरा, लकड़का नंबर 04 रंगाडीह के अलावा आसपास के गांव के महिला पुरुष श्रमिक किसान ने भाग लिया! इस प्रशिक्षण शिविर में पिछले दिनों गंगा गौशाला मैं दिए गए प्रशिक्षण शिविर के प्रेरणा स्रोत श्री जयप्रकाश पांडे जी व प्रबंधन द्वारा बताए गए तमाम फार्मूले के आधार पर आज भी पर्यावरण संरक्षण समिति के फील्ड मोटीवेटर उमेश ऋषि ने जैविक खाद्य निर्माण प्रक्रिया व व प्रोत्साहन के जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया, प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को ऋषि ने कहा अपने-अपने खेतों में जैविक खाद्य निर्माण फसल की उपज को बढ़ाएं, । आज के प्रशिक्षण शिविर में शिबू मांझी, नारायण शर्मा विश्वनाथ विश्वकर्मा तरुण पाल, पैरो भैया गलगोबिंद सिंह, कोसमी देवी, सूरजमानी देवी लालू सोरेन मनोज किस्कू,मुनिया खातून,संजय भुइया, सुदामा दास, एमडी सलीम अंसारी महेश्वर मांझी आदि उपस्थित थे।
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



