सिंदरी की भाजपा नेत्री तारा देवी ने स्थापना दिवस समारोह में दी सहभागिता…

धनबाद में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी जी विशेष रूप से सम्मिलित हुईं।
ध्वजारोहण का कार्य धनबाद के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री धुल्लू महतो जी ने किया। कार्यक्रम में धनबाद के विधायक माननीय श्री राज सिन्हा जी, महानगर जिलाध्यक्ष श्री श्रवण राय जी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री मोहन कुम्भकार जी सहित अनेक वरिष्ठजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस को केवल एक औपचारिक आयोजन न मानते हुए इसे राष्ट्र सेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्पों को पुनः दोहराने का प्रेरणादायी अवसर बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा देश को विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस आयोजन ने न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया, बल्कि जनता के बीच भाजपा के सेवा और विकास के संकल्प को और मजबूत किया।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



