भाजपा के पूर्व सांसद और कांग्रेस बिधायक के बिच तीखी नोक झोक.

*औरंगाबाद शहर के रायपुरा स्थित शतचंडी महोत्सव के मंच पर भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह व कांग्रेस के सदर विधायक आनंद शंकर के बीच हुई नोक झोक मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर इस नोक झोंक से संबंधित वीडियो को तेजी से वायरल किया जा रहा है।*
सोमवार को सदर प्रखंड के रायपुरा गांव में *शतचंडी महोत्सव* के उद्घाटन समारोह के दौरान मंच का संचालन *विधायक आनंद शंकर* कर रहे थे। संबोधन के दौरान पूर्व सांसद के द्वारा दिए गए बयान पर विधायक के द्वारा आपत्ति जताते हुए महोत्सव के मंच पर राजनीतिक करने का आरोप लगाया गया।
हांलाकि पूर्व सांसद ने कहा कि वे किसी पर कटाक्ष नहीं कर रहे हैं। इसे अन्यथा नहीं लें। लेकिन विधायक के द्वारा इस पर सवाल खड़ा किया गया और आपत्ति जताई गई। इस दौरान जब सांसद ने कुछ बोला तो विधायक के द्वारा उन्हें रोकते हुए कई आरोप लगाए गए। मंच पर पूर्व सांसद व सदर विधायक के नोक-झोक का वीडियो दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और इसे वायरल करना शुरू कर दिया।
सतचंडी महोत्सव के संबोधन के दौरान *पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह* ने कहा कि हमने किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के ऊपर कोई कटाक्ष नहीं किया है। उन्होंने सनातन व हिंदुत्व की रक्षा की बात कही है। इसे कोई भी किसी भी रूप में कोई भी व्यक्ति कटाक्ष के रूप में नहीं लें। इसी दौरान विधायक ने हस्तक्षेप करते हुए आपत्ति जता दी। कहा कि वे कहीं से भी हिंदुत्व के बात पर कटाक्ष नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपकी आदत बन गई है महोत्सव के मंच पर राजनीतिक करना यह सही नहीं है।
पिछले बार भी महोत्सव के दौरान जब ओबरा विधायक मंच पर आए थे तो आपने कहा था कि आप व्यक्ति अच्छे हैं लेकिन दल गलत है। उस दिन भी मैं मन मसोस कर रह गया था। वहीं आप ट्रैक्टर व बालू खनन की बात किस पर कह रहे हैं। मेरा तो ट्रैक्टर नहीं चलता है। आप किस पर आरोप लगा रहे हैं। यह सही नहीं है।
ब्यूरो रिपोर्ट औरंगाबाद.



