Breaking

बेड़ा नियामतपुर में जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए विधायक चंद्रदेव महतो से मिला प्रतिनिधिमंडल, जल्द समस्या समाधान का आश्वासन..

Https://news93live.com/

बलियापुर: बेड़ा नियामतपुर गांव में कल अचानक विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है। इस समस्या के त्वरित समाधान को लेकर आज शुक्रवार को पूर्व मुखिया रफीक अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

विधायक चंद्रदेव महतो ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बिजली विभाग से फोन पर बात की और गांव में जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। विधायक की पहल पर विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि कल या परसों के भीतर गांव में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल सहित गांव के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button