झारखंडराजनीति

धनबाद में नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन बना हिंसक, आपस में भिड़े कांग्रेसी गुट, पत्रकार को भी किया गया टारगेट.

Https://news93live.com/

धनबाद : नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई, जिसमें लाठी और रॉड का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि मीडियाकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांग्रेस के दो स्थानीय गुटों में किसी मुद्दे को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मी जब घटना की कवरेज कर रहे थे, तो उनमें से कई को भी निशाना बनाया गया। दैनिक जागरण के एक पत्रकार को रड से मारकर घायल कर दिया गया जो SNMMCH मे इलाजरत है वही कई मिडिया कर्मियों का मोबाइल छिना गया, कैमरा तोड़ा गया. हमला करने वालो मे कांग्रेस के प्रभारी रशीद रज्जा के बेटे व भाई के रुप मे पहचान हुई है. धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद ने बताया की पुलिस मे शिकायत कर दिया गया है, अब कार्यवाही को लेकर कल से प्रदर्शन किया जायेगा साथ ही जरुरत पड़ने पर रांची प्रेस क्लब को भी जानकारी देकर मामला को आगे बढ़ाएंगे. किसी भी हाल मे बक्शा नही जायेगा.

धनबाद से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button