Breaking

अतिक्रमणकारियों ने निगम के अधिकारियों के साथ की वार्ता, नही बनी बात*

Https://news93live.com/

*निगम अपनी बात पर अटल, जुर्माना भर कर दुकान हटा लें व्यापारी, नही तो होगी कार्रवाई…. राजस्व अधिकारी।*

*अधिकारी ने कहा, होल्डिंग टैक्स जमा करें लोग, निगम विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है*

*कतरास*।वार्ड संख्या एक अंतर्गत कतरास हटिया में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम के द्वारा 24 घंटा का अल्टीमेटम दिया गया था, जो की शनिवार को पूरा हो गया। इस बीच शनिवार दोपहर हटिया में अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करने वाले कुछ व्यापारी नगर निगम कार्यालय कतरास पहुंचे तथा निगम के राजस्व अधिकारी सचिन कुमार के साथ लगभग आधा घंटा तक बातचीत किए। व्यापारियों की ओर से कहा जा रहा था कि वे लोग वर्षों से उक्त स्थान में साग सब्जी बेचकर अपना गुजर बसर कर रहे हैं। इसलिए उन पर दया दृष्टि दिखाया जाए। वहीं निगम के अधिकारी ने बताया कि व्यापारियों को 24 घंटे के अंदर पक्का निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना राशि भरने का भी आदेश दिया गया था। लेकिन फिलहाल तक ना तो जुर्माना राशि ही दिया गया है और ना ही स्वेच्छा से पक्का निर्माण को हटाया गया।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button