Breaking

*माहुरी वैश्य मंडल कतरास ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन*

*सम्मान पाने वाले छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल*

Https://news93live.com/

*कतरास*। माहुरी वैश्य मंडल कतरास के तत्वावधान में माहुरी समाज भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन उद्योगपति मदन गुप्ता, प्रो शंकर प्रसाद गुप्ता, डॉ रघुनंदन गुप्ता, अधिवक्ता अवधेश गुप्ता ने मां मथुरासिनी के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया. प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक एवं इंटर के आर्ट्स कॉमर्स साइंस के बच्चों को सम्मानित किया गया. 10 वीं के छात्रा श्रेया गुप्ता,शिवम गुप्ता, श्रेया कंधवे सहित 17 छात्र व 12वीं के समृद्धि गुप्ता, निशी गुप्ता, आस्था कुमारी गुप्ता सहित 16 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. सभी सफल छात्र-छात्राओं के बीच प्रशस्ति पत्र, डायरी , पेन एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. वही सम्मान समारोह में समाज के बच्चों एवं उनके अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया.मौके पर समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, सचिव नीरज गुप्ता, संजय गुप्ता, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता,पंकज कुमार गुप्ता, रंजीत गुप्ता, सतीश चंद्र भदानी, दिलीप गुप्ता, प्रकाश राम गुप्ता, रजनीश सेठ, राजेश कुमार गुप्ता, आतिश गुप्ता, सिप्पी गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, रेनू सेठ,दीप्ति गुप्ता, रिंकू गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रूचि गुप्ता,चंचला गुप्ता, नरेश गुप्ता, रिंकू गुप्ता, डबली गुप्ता, शालिनी गुप्ता आदि उपस्थित थे. मंच का संचालन माहुरी महिला समिति के अध्यक्ष शिखा गुप्ता एवं सतीश भदानी ने किया.

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button