खेल

*माकपा माले ने मजदूर संघर्ष संदेश यात्रा निकालकर जगह-जगह नुक्कड़ सभा की*।

Https://news93live.com/

*कतरास*।आज दिनांक 08/07/2025 को भाकपा-माले द्वारा मजदूर संघर्ष संदेश यात्रा बाघमारा, कतरास पहुंच और निचिंतपुर कार्यालय से श्यामदीह मोड़, राहुल चौक कतरास मोड़,भगत सिंह चौक,बसस्टैंड,थाना चौक कतरास पंचगाड़ी बाजार, भटिंडा मोड़ छताबाद, अंगार पत्रा, सिजुआ, मस्जिद पत्ती बाजार तथा सलानपुर होते हुए विभिन्न विभिन्न जगहों में नुक्कड़ सभा की गई

नुक्कड़ सभा के अध्यक्षता माले के वरिष्ठ नेता कार्तिक महतो एवं संचालन कतराज क्षेत्रीय सचिव भैरवनाथ महतो ने की सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूरों के खिलाफ काला, कानून श्रम संशोधन कानून, लाकर किसान मजदूर वर्गको गुलामी के जंजीर में ले जाना चाह रहा है । इसके विरोध में पूरे देश में 9 जुलाई को हड़ताल होगी मंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, विस्थापन पुनर्वास, निजीकरण बंद करो, झारखंड में स्थानीय नीति स्पष्ट करो इन तमाम मुद्दों को लेकर 9 जुलाई को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई सभा को ठाकुर महतो, मानिक महतो, चंदन महतो, चेतू साव,कपूर पंडित, शंकर प्रजापति, मिहिर महतो,शिवा प्रजापति, अमर महतो आदि उपस्थित थे।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button