Breaking

*ट्रक ने घर में घुसने की कोशिश की, पेड़ ने बचाई टिंकू देवी और उनके बच्चों की जान*।

Https://news93live.com/

*कतरास* शाखाताड़ (आदिवासी टोला)। शुक्रवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टिंकू देवी के घर में एक ट्रक घुसने ही वाला था, लेकिन घर के सामने खड़ा एक पेड़ उस ट्रक के लिए दीवार बन गया और बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि घर को आंशिक क्षति पहुँची है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे में 11 हजार बिजली तार के पॉल क्षतिग्रस्त हुआ है।

टिंकू देवी ने बताया, “मैं रसोई में खाना बना रही थी और मेरे बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। अचानक जोरदार आवाज़ आई। भगवान का शुक्र है कि पेड़ के कारण ट्रक घर में घुस नहीं पाया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।”

ग्रामीणों के अनुसार ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि ट्रक में सवार दो अन्य व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया ,पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि ड्राइवर ने उन्हें कोयला लोड करने के बहाने साथ लाया था। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर नवादा जिले के कटहरा इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि ट्रक आधी रात में आदिवासी टोला में क्या करने आया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा हो पाएगा।

News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button