खेल

*कतरास बाजार डॉक्टर पाड़ा स्थित विवाह मंडप में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन, बरनवाल मोदी सेवा समिति ने की पहल*।

Https://news93live.com/

*कतरास*: कतरास बाजार डॉक्टर पड़ा स्थित विवाह मंडप.परिसर में बरनवाल मोदी सेवा समिति द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अहिवरण की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप बरनवाल, सचिव संदीप कुमार बरनवाल, कोर कमेटी के सदस्य पप्पू बरनवाल,लक्ष्मी नारायण बरनवाल,प्रमोद बरनवाल,पंकज बरनवाल,बंटी बरनवाल,रंजीत मोदी, टुनटुन बरनवाल,राजेश बरनवाल,राकेश बरनवाल, एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ सावन से जुड़ी पारंपरिक झांकियां और आया सावन झूम के जैसे संगीत ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं।

महोत्सव के दौरान महिला सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक स्वरुचि भोजन का भी आयोजन किया गया।

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button