राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफल हुई मंजू को रतिलाल टूडू ने किया सम्मानित*।

*राजगंज* बाघमारा प्रखण्ड अंतर्गत बागदहा पंचायत के बागदहा निवासी श्री गोविन्द हेम्ब्रम की पुत्री मंजु कुमारी ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की प्रतियोगी परीक्षा में पास कर परिजनों संग पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया । मंजू के इस सफलता को सम्मानित करने के लिए झामुमों के वरीय नेता रतिलाल टूडू उनके गाँव पहुंच कर बिटिया को पुष्प गुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई किया। मंजू का दाखिला शहीद निर्मल महतो स्मारक केंद्रीय चिकित्सा अस्पताल में हुआ है। श्री टूडू ने उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं हैं। मौके पर सोनोत सन्थाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सनातन सोरेन,टुंडी विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन,झामुमों बाघमारा प्रखण्ड सचिव मनसा राम मुर्मू,अरुण हेम्ब्रम, लखन लाल टूडू,महाबीर हांसदा, बी एम हेम्ब्रम, राकेश सोरेन,बी महतो आदि मौजूद रहे।.



