अर्थव्यवस्था

विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस रानीबाजार मैदान में मनाया गया ।

Https://news93live.com/

कतरास _ विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस धनबाद महानगर बजरंग दल द्वारा रानीबाजार ग्राउंड में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल क्षेत्रीय गौ रक्षा प्रमुख (बिहार-झारखंड) त्रिलोकी नाथ बागी ने कहा कि गायों की रक्षा करना हर हिंदू का दायित्व है। गौवंश की हत्या करने वाले अधर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संगठन की शक्ति और हिंदू समाज की एकजुटता पर भी जोर दिया।

वहीं लाडली शरण ने कहा कि राम का नाम ही आत्मा की शक्ति है। भगवान के नाम से बड़ा भारतवर्ष में कोई गौरव नहीं। लेकिन आज हम अपनी संस्कृति और धर्म से भटक रहे हैं। हिंदू होने का अर्थ केवल नाम लेना नहीं, बल्कि अपने संस्कार और संस्कृति की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल विदेशी कविताएं नहीं, बल्कि गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा भी सिखाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि आज समाज में लव जिहाद जैसी चुनौतियां सामने हैं और हमें अपने धर्म-संस्कार की रक्षा करनी होगी। हिंदू का अर्थ केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि धर्म रक्षक बनना भी है।

इस मौके पर गौ रक्षक प्रमुख कमलेश सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक चौरसिया ,रौनक गुप्ता, विकी सिंह, दीपक मंडल, राजेश, सोनू आनंद महतो और तापस दे समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।.

कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button