*खरखरी से नारायण धौड़ा तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ*
*दुर्गा पूजा नजदीक समय होने के कारण श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की सुविधा देख पहले डब्लूबीएम उसके बाद पिच होगा:-विधायक*

*कतरास* :-खरखरी कोलियरी कार्यालय मुख्य सड़क मार्ग से दुर्गा मंदिर होते हुए नारायण धौड़ा तक 15 वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया।इससे राहगीरों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।ग्रामीणों की शिकायतों पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की अनुशंसा पर बीसीसीएल गोविंदपुर प्रबंधन द्वारा सड़क का निर्माण कराया जाएगा।विधायक ने जर्जर सड़क पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि यह सड़क वर्षों से उपेक्षित थी।उन्होंने आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा नजदीक होने के कारण श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य तेजी से पूरा कराया जाएगा।
*विधायक का स्वागत, ग्रामीणों में खुशी*
सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया।मौके पर बंटी बाउरी,बीरु घोषाल,गोपाल बाउरी,मुकेश्वर पासवान,अमित सिंह,अनुज भारती,फुलेन्दर पासवान,डब्लू तिवारी आदि उपस्थित थे।.
कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



