झारखंड
राजगंज में गोलीकांड: पुलिस महकमा हरकत में, जांच तेज़..

धनबाद जिले के बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत राजगंज के चालीबंगला इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब पेट्रोल पंप के पास अचानक गोली चलने की खबर आई। यह घटना 9 सितंबर 2025 को हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया।
— घटनास्थल पर क्या हुआ?
तीन अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
गोली चलने के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
— प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
बाघमारा के SDPO और ग्रामीण एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने इलाके को घेर लिया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है..
News 93 Live से मुकेश सिंह की रेपोर्ट.



