राजनीति

धनबाद में कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक शांतनु मिश्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस: जिला अध्यक्ष चयन को लेकर बड़ा बयान..

Https://news93live.com/

धनबाद, झारखंड — कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद को लेकर चल रही हलचल के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक शांतनु मिश्रा ने धनबाद परिषदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर जिला अध्यक्ष पद का चयन बेहद सोच-समझकर किया जाएगा।

रायशुमारी पूरी, 27 दावेदार मैदान में

शांतनु मिश्रा ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

कुल 27 नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है, जिनमें वर्तमान अध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, अशोक सिंह, रवींद्र वर्मा, अभिजीत राज, शमशेर आलम, मदन महतो, नवनीत नीरज जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

रिपोर्ट सौंपने की तैयारी

मिश्रा ने कहा कि 14 और 17 सितंबर को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

प्रदेश पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट 14 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष को देंगे, जबकि मुख्य पर्यवेक्षक 17 सितंबर से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेंगे।

चयन के मानदंड

उन्होंने संकेत दिया कि चयन में संगठनात्मक मजबूती, राजनीतिक संतुलन, और जमीनी पकड़ जैसे पहलुओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

जातीय और सामाजिक समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा ताकि पार्टी की पकड़ जनमानस में और मजबूत हो सके।

मिश्रा का बयान

“धनबाद कांग्रेस को एकजुट करना हमारी प्राथमिकता है। नया जिलाध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो संगठन को न सिर्फ नेतृत्व दे सके, बल्कि आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती भी प्रदान करे।”

अंदरूनी गुटबाजी पर भी चर्चा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी सामने आया कि हालिया बैठकों में गुटबाजी और अनुशासनहीनता की शिकायतें मिली हैं।

मिश्रा ने कहा कि पार्टी अनुशासन से कोई समझौता नहीं करेगी और सभी शिकायतों की जांच की जाएगी.

News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button