कतरास में दुर्गा पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, प्रसाद कूपन वाहन को विधायक ने दिखाई हरी झंडी..

कतरास, धनबाद — आगामी दुर्गा पूजा को लेकर कतरास स्थित जीएनएम श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस अवसर पर धनबाद नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त सुश्री शिखा कुमारी, बाघमारा अंचल अधिकारी, सिटी मैनेजर शबीर आलम तथा कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पूजा समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के बाद एक विशेष कार्यक्रम में बाघमारा के लोकप्रिय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो ने समिति द्वारा प्रसाद वितरण हेतु तैयार किए गए कूपन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन पूजा के दौरान श्रद्धालुओं तक प्रसाद पहुंचाने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शंकर जायसवाल, सचिव मुकेश भट्ट सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे, जिनमें बबलू चौरसिया, सरोज विश्वकर्मा, पंकज सिन्हा, शैलेन्द्र सिन्हा, अशोक शर्मा, कुलदीप सिंह, गणेश मोदक, आकाश खंडेलवाल, राम जी हजारी, कौशल ठाकुर, अप्पू साहू, प्रकाश पटवा, रजनीश वर्मा, चितरंजन सिंह, चंदन नंदन, संदीप जयसवाल, सिद्धार्थ रजक, ईश्वर लाल शर्मा, रूपेश सिंह, गोलू जैसवाल, अभय जायसवाल, मोहम्मद अख्तर, अजय स्वर्णकार आदि शामिल थे।
पूजा समिति की ओर से बताया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य रूप देने के लिए विशेष सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक सेवा गतिविधियों की योजना बनाई गई है। प्रशासनिक सहयोग और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से समिति का उत्साह और बढ़ गया है।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का भी उदाहरण प्रस्तुत करता है।.
News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



