बाघमारा विधायक ने 500 परिवारों को बांटे वस्त्र और दीपावली सामग्री*

*बाघमारा* सम्पूर्ण जनजागृति डुमरा और दानवीर भामाशाह ट्रस्ट द्वारा सार्थक दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो (शरद दा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक दीप प्रज्ज्वलन ,स्वर्गीय रूकवा महताईन एवं स्वर्गीय लालचंद महतो के स्वचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए*
जहाँ जनजागृति के बच्चियों ने दीपोत्सव नृत्य प्रस्तुत कर आगंतुकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक जरुरतमंदों के बीच कपड़ा, दीया और मिठाई वितरण किए और उत्साह के साथ दीपावली मनाने का संदेश दिए इस दौरान जनजागृति के सदस्यों द्वारा
शिक्षा के विकास के लिए डुमरा में पुस्तकालय भवन निर्माण* और कबड्डी टीम के लिए आवश्यक सामग्री की मांग विधायक महोदय के समक्ष रखी गई।
विधायक शत्रुघ्न महतो ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति,पिंकी कुमारी, अध्यक्ष सम्पूर्ण जनजागृत दीपक प्रसाद, अध्य दानवीर भामाशाह ट्रस्ट- मिथिलेश साव, लायन मदन मोहन
आनंद कुमार महतो उर्फ जीवन
मुखिया डुमरा दक्षिण अरुण खेदु
राजेन्द्र महतो, अक्षय मिश्रा, सुनील कुमार महतो और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
News 93 Live के लिए बाघमारा से आदर्श की रिपोर्ट.



