Breaking

गोविंदपुर अंचल के जमडीहा गांव मे भोट चोर गदी छोड़ के तहत हस्ताक्षर अभियान.

Https://news93live.com/

आज दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को संध्या 04:00 गोविन्दपुर प्रखण्ड अन्तर्गत जमडीहा पंचायत में ॑वोट चोर गद्दी छोड़ ॑ हस्ताक्षर अभियान के तहत ग्राम जमडीहा मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष श्री मनोज कुमार हाड़ी ने किया तथा संचालन मंंडल अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर अंसारी ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री संतोष कुमार सिंह जी शामिल हुए जिसका ग्रामीणों ने फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह में कहा कि “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान जिलेभर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें आपकी सहभागिता अति आवश्यक है आपके द्वारा संगठन सृजन के माध्यम से पंचायत एवं वार्ड कमेटी का गठन कर लिया गया है जिसमें आवश्यकता है संगठन के कार्यों में रुचि लेकर नेतृत्व करें। आपकी प्रत्यक्ष भागीदारी हर स्तर पर कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास और उत्साह भरेगी।

जिला अध्यक्ष संतोष सिंह आपके मार्गदर्शन में अधिकतम लामबंदी, और जनसंपर्क सुनिश्चित करें ताकि इस संघर्ष का संदेश व्यापक रूप से आम जनों के बीच पहुंचे। संतोष सिंह ने ग्रामीणों के सभी बातों को सुनकर उनलोगों आश्वस्त किया कि जमडीहा सहित आस पास कि जो भी समस्या होगी मंडल अध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष एवं मेरे माध्यम से हर सम्भव सामाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से तमीम अंसारी,नयुब अंसारी, पुर्व मुखिया फतेह अली, अजीमुद्दीन अंसारी,सिद्दीक अंसारी,सोएब अख्तर,नुरमोहम्मद अंसारी,अजीज अंसारी,हैदर अली,नौसाद अंसारी तथा सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button