Breaking

*पिता की बरसी पर आरटीआई कार्यकर्ता व उसकी माता ने स्कूली बच्चों को दिया पाठ्य सामाग्री*

Https://news93live.com/

*कतरास:* अपने पिता की बरसी पर आरटीआई कार्यकर्ता सह पत्रकार अरबिन्द सिन्हा व उसकी माता उर्मिला देवी ने स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। आरटीआई कार्यकर्ता व उसकी माता ने अपने नजदीकी विद्यालय (प्राथमिक विद्यालय बंगला बालक) में दर्जनों बच्चों के बीच अंग्रेजी ग्रामर, कलर पेंसिल, कलम व चॉकलेट दिया। बताया गया कि आगामी छठ पूजा के कारण बच्चों की उपस्थिति कम थी।। इसलिए बाकी बच्चों को छठ पूजा के बाद पाठ्य सामाग्री दे दिया जाएगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक युधिष्ठिर रजक ने कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा से न केवल देश की तरक्की होती है बल्कि मनुष्य में भी सकारात्मक विकास होता है। सभी को ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे कि शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। वहीं आरटीआई कार्यकर्ता सह पत्रकार अरबिन्द सिन्हा ने बताया कि उनके पिता स्व० बागेश्वरी प्रसाद लाला को बच्चों से बहुत लगाव था। अब उनके पिता उनके बीच नहीं है। लेकिन वह कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे उनके पिता खुश रहा करते थे। इसलिए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी वे अपने पिता की बरसी पर अपनी मां के साथ स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री व चॉकलेट वितरण किये। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का सलाह दिया। मौके पर शिक्षिका चित्रा कुमारी, दिलीप सर अविकल सिन्हा, अविनाश सिंह आदि उपस्थित थे।

News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button