Breaking

जागो सामाजिक संस्था ने नगर निगम कतरास कार्यालय के मुख्य गेट पर आवारा पशुओं के आतंक के खिलाफ दिया धरना*

Https://news93live.com/

*कतरास*:जागो सामाजिक संस्था के द्वारा नगर निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक के खिलाफ नगर निगम कार्यालय के बाहर एकदिवसीय धरना दिया गया। इस मौके पर जागो सामाजिक संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने कहा कि नगर निगम के लापरवाही के चलते कतरास वार्ड 3 के आम नागरिक डरे हुवे हैं। आये दिन आवारा पशुओं के हमले से दो-चार लोग रोज घायल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ वसूली करना नहीं नगर निगम क्षेत्र के समस्याओं का निराकरण करना भी निगम का दायित्व है। उन्होंने कहा यदि एक सप्ताह के अंदर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन विजय राजगढ़िया ने किया। इस मौके पर धरना कार्यक्रम को मुख्य रूप से सूर्यदेव मिश्रा, प्रकाश राम गुप्ता, राजेश स्वर्णकार, बबलू बर्मन, नवदीप गुप्ता, श्री भगवान यादव, मो अमान, सचिदानंद यादव, मंजर आलम, कौशर खान, मो अफसर, सुशील खेतान आदि ने संबोधित किया। इस दौरान एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के सीनियर ऑफिसर राकेश सिन्हा को नगर आयुक्त के नाम से एक ज्ञापन सौंप के यथाशीघ्र समस्या का सामाधान करने मांग की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से हरी प्रसाद केशरी, राकेश साहू, वायके पाठक, मो महबूब, मो जहीर, उपेंद्र कुमार, ब्रजेश पांडे, भावेश अग्रवाल, गणेश सोनकर, मो मुस्ताक, विमल रवानी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।*

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button