
*कतरास* :कतरास रानी बाजार ग्राउंड में आयोजित नशा मुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट कतरास प्रीमियर लीग सीजन-4 का फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह टूर्नामेंट 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक खेला गया, जिसमें कुल चार टीमों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के नाम थे—
सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आज़ाद और शहीद भगत सिंह।
फाइनल मुकाबला 1 जनवरी को राजगुरु और शहीद भगत सिंह टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में शहीद भगत सिंह टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजगुरु टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इस नशा मुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में रंजीत रवानी, अमित लहरी, राजा खान, सानू रवानी एवं एबीएस फास्ट फूड का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त समाज के प्रति जागरूक करना था।
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



