Breaking

*कतरास में श्री श्याम सुमिरन महोत्सव को लेकर निकाली शोभा यात्रा*

*विभिन्न सामाजिक के संगठनों ने शोभायात्रा का किया जगह-जगह स्वागत*

Https://news93live.com/

*कतरास*. श्री श्याम सेवा संघ के तत्वावधान में शनिवार को श्री श्याम सुमिरन महोत्सव को लेकर सूर्य मंदिर नदी किनारे से गाजे बाजे के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गयी. सूर्य मंदिर में डॉ वीएन चौधरी अपने धर्मपत्नी उषा चौधरी के साथ निशान की पूजा अर्चना की.निशान पूजा विद्वान पंडित अजय शर्मा ने पूरे विधि-विधान के साथ करायी. वहीं राजस्थानी धर्मशाला में विशाल केडिया अपने धर्मपत्नी प्रिया केडिया के साथ श्याम बाबा की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. शोभा यात्रा सूर्य मंदिर से निकली गई जो शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए राजस्थानी धर्मशाला पहुंची. शोभा यात्रा में महिलाएं राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुई. शोभा यात्रा में सुसज्जित वाहन पर श्याम बाबा की विशाल तस्वीर को सजाया गया था.जो देखते बन रहा था. शोभा यात्रा में छोटे-छोटे बच्चे निशान लेकर चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र बना रहा.

शोभा यात्रा का कतरास के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया एवं पुष्प बरसाए.

मौके पर विधायक शत्रुघ्न महतो, निवर्तमान पार्षद विनायक गुप्ता, पूर्व पार्षद हरी प्रसाद अग्रवाल, उद्योगपति प्रदीप खेमका, गंगा गौशाला के महासचिव महेश अग्रवाल,विष्णु नरनोलिया, डा. वीएन चौधरी, मनीष गोयल, राजकुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनंत कृष्ण झा, सुरेश केडिया,डीएन चौधरी, राजेश केडिया,प्रदीप सोनी, महेश शर्मा, विशाल केडिया, सुभाष बंसल, सुरेश शर्मा, दीपक संजय केसरी, मनोज केसरी,बजरंग अग्रवाल, नीरज शर्मा, विजय गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, राजकुमार चौधरी, बबलू बनर्जी, नितेश सिंह, बलवीर सिंह, कुंदन सिंह, सूरज देव मिश्रा आदि उपस्थित थे.

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button