Breaking

नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार ने नगर निगम की दो बड़ी निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण..

Https://news93live.com/

#jharkhand #dhanbad #NagarNigam

आज दिनांक 09/01/2026 को नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार ने नगर निगम की दो बड़ी निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त सबसे पहले बिरसा मुंडा पार्क के सामने बन रहे नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने काम की गुणवत्ता की जानकारी संबंधित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता से ली और इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

उन्होंने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय अभियंताओं से ली। उन्होंने संबंधित संवेदक एवं अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया।

देर शाम नगर आयुक्त धनबाद द्वारा वार्ड संख्या 26 एवं 27 अंतर्गत लोको टैंक तालाब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्य की गुणवत्ता से संबंधित जानकारी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता से ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित संवेदक एवं अभियंताओं को दिया गया। साथ ही कार्य को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि निगम की योजनाओं में गुणवत्ता से किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इसपर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। मौके पर नगर निगम के मुख्य अभियंता सहायक अभियंता कन्या अभियंता परामर्श रात्रि एजेंसी का प्रतिनिधि एवं संबंधित अभियंता मौजूद थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button