रणधीर वर्मा चौक पर झामुमो युवा मोर्चा ने धूमधाम से मनाई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती..
जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने केक काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर दी श्रद्धांजलि, बोले— गुरुजी का सपना ही हमारा संकल्प.

धनबाद:
झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती रविवार, 11 जनवरी को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक स्थित सभा स्थल पर झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा के बैनर तले धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की अगुवाई संगठन के जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने की। इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपस्थित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर जयंती की बधाई दी।
मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने कहा कि “दिशोम गुरु भले ही आज हमारे बीच शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, उनका संघर्ष और उनके द्वारा दिखाया गया सपना आज भी हमारे दिलों में जीवित है।”
उन्होंने आगे कहा कि “आज जिस झारखंड में हम खुली सांस ले पा रहे हैं, वह दिशोम गुरु शिबू सोरेन का ही परिणाम है। युवा मोर्चा उनके सपनों के झारखंड को साकार करने के लिए संकल्पित है।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
News 93 Live ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद.



