महेशपुर कोलियरी के कर्मी की मौत,पीट पर शव के साथ प्रदर्शन,आश्रित को मिला प्रोविजनल नियोजन*

*कतरास* : बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के महेशपुर कोलियरी में ड्रिलमैन पद पर कार्यरत 54 वर्षीय कर्मी तारापदो मोदक की दुर्गापुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वजन शव को कोलियरी परिसर लाए और आश्रित को नियोजन देने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक शव परिसर में पड़ा रहा।सूचना पर पहुंचे संयुक्त मोर्चा यूनियन प्रतिनिधियों की प्रबंधन से वार्ता के बाद मृतक के छोटे पुत्र रावण उर्फ विपिन मोदक को तत्काल प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी, जिसके बाद कागजी प्रक्रिया शुरू की गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना से नावागढ़ बस्ती के मोदक टोला में शोक का माहौल है। पहाड़ टूट पड़ा है।मौके पर प्रबंधन की ओर से कोलियरी पीओ लखनलाल वर्णवाल, प्रबंधक नारायण हांसदा, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अनिल महतो उपस्थित थे।वहीं यूनियन की ओर से लक्ष्मण महतो,शेख रहीम,देवाशीष चटर्जी,रमेश विश्वकर्मा,गौरचंद बाउरी,नेपाल रवानी,सुनील हाड़ी,दिनेश महतो,अर्जुन सिंह,उत्तम मोदक सहित कई लोग मौजद थे।
News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.



