Breaking

*बी. एस.एस.बालिका उच्च विद्यालय धनबाद में वर्ग 08 प्री बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स का हुआ सम्मान।*

Https://news93live.com/

*कतरास /धनबाद**उपायुक्त महोदय धनबाद के निर्देशानुसार वर्ग 08 की प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन विभागीय आदेश के आलोक में जिले के सभी विद्यालयों में 29/01/2026 को आयोजित किया गया था। बी. एस.एस. बालिका उच्च विद्यालय धनबाद में विभागीय आदेशानुसार परीक्षाफल का प्रकाशन करते हुए अधिकतम अंक लानेवाले दस (Top Ten) छात्र/छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।इसके पूर्व वर्ग शिक्षक श्री संजय कुमार के द्वारा सभी छात्र/छात्राओं को प्री बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल उपलब्ध कराया गया। प्री बोर्ड परीक्षा में आईशा कुमारी(300 में 280) प्रथम, कोमल कुमारी (300 में 249) द्वितीय ,कुमारी रूपोंश्री नंदी (300 में 233) तृतीय ,पवन कुमार,संजना कुमारी,शिवम कुमार ,पल्लवी कुमारी, सौम्या मंडल,प्रीति कुमारी,दिव्या कुमारी,सांभवी कुमारी टॉप टेन में बाजी मारी।छात्र/ छात्राओं की हौसला आफजाई करने हेतु दिनांक 31/01/2026 को सेवानिवृत सहायक शिक्षिका पूनम कुमारी शर्मा विद्यालय में उपस्थिति होकर छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया।विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने सभी छात्र/छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम /प्रदर्शन हेतु आवश्यक टिप्स देते हुए उन्हें समय के साथ योजनाबद्ध तरीके से सभी विषयों पर विशेष ध्यान देते हुए तैयारी करने हेतु निर्देश दिया गया। सभी छात्र/छात्राओं से परीक्षा परिणाम से सीख लेते हुए बेहतर प्रदर्शन हेतु लक्ष्य के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध रहकर मॉडल टेस्ट पेपर से नियमित अभ्यास करने की अपील विद्यालय परिवार की ओर से करते हुए बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने की मंगल कामना करते हुए शुभाशीष दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान एनावेल सुषमा कण्डू लना, संजय कुमार ,सेवानिवृत सहायक शिक्षिका पूनम कुमारी शर्मा, अंजुला गुप्ता ,रेणु कुमारी,अनुपम सुप्रिया रश्मि, इंदु कुमारी,अरविंद कुमार यादव,नागेन्द्र प्रसाद रिंकू कुमारी,प्रीति कुमारी,रत्नेश कुमार ,रमेश त्रिपाठी ,साधना कुमारी ललिता रानी ,चंद्रदेव प्रसाद गुप्ता, सुमंती सोरेंग के साथ साथ सभी छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।

News 93 Live के लिए कतरास से sakaldev pramanik की रिपोर्ट.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button