सीआईएसएफ-4 की लापरवाही * अंगार पथरा क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा अवैध कोयला खनन — कोल माफिया बेखौफ ।

अंगार पथरा ओपी क्षेत्र में cisf का पहरा चपे चपे पर है इसके बावजूद अवैध कोयले कारोबार रन कर रहा हो तो * आश्चर्य *
कतरास: अंगार पथरा ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में सक्रिय कोल माफिया प्रशासन और सुरक्षा बलों की आंखों में धूल झोंकते हुए लगातार कोयले की चोरी और तस्करी को अंजाम दे रहे हैं।
//सूत्रों के अनुसार, कट्टा पहाड़ी, अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी स्थित फुटबॉल ग्राउंड , अंगार पथरा रेल हॉल्ट, बंद डेको ऑफिस परिसर गजलिताड़ और यूनियन अंगार पथरा से लगे कतरी नदी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। कोयला चोरी के बाद ट्रकों के जरिए इन्हें रात के अंधेरे में सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सारा धंधा सीआईएसएफ-4 की निगरानी के बावजूद जारी है, जिससे उनकी भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
//स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के नाम पर केवल दिखावा होता है। “हाथ मेंचोली” जैसी चालबाज़ियों से खानापूर्ति की जा रही है, जबकि असली माफिया बेधड़क अपना काम कर रहे हैं।
//जानकारों की मानें तो कोयले की ये अवैध खेप अब कतरास थाना क्षेत्र से होकर भी गुजर रही है, जिससे साफ है कि इस अवैध कारोबार में कई स्तरों पर मिलीभगत हो सकती है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कब सख्त रुख अपनाता है और कोल माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई करता है, या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा।
News 93 Live के लिए कतरास से आदर्श की रिपोर्ट.



