श्री श्री 108 श्री नवरात्रि अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ, सिंदरी के पूर्व बिधायक इंद्रजीत महतो के सुपुत्री डॉ. निशि महतो हुई सामिल…

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दा सोलह आना, हरि मंदिर समिति, मुकुन्दा में श्री श्री 108 श्री नवरात्रि अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ भव्यता के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में सिंदरी के पूर्व विधायक माननीय श्री इंद्रजीत महतो तथा भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी की सुपुत्री डॉ. निशि महतो ने सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगलमय की कामना की।
डॉ. निशि महतो ने अपने संबोधन में कहा कि “धर्म और भक्ति का महत्व हमारे जीवन में अत्यधिक है। इनका पालन करने से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि समाज में भी सुख-शांति का वातावरण बनता है।”
मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने डॉ. निशि महतो को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
News 93 Live से मुकेश सिंह की रिपोर्ट.



