धनबाद एसएसपी आवास में होली की मची धूम! मिट्टी रंग अबीर के साथ हुई कूर्ता फाड़ होली! धनबाद वासियों को दी होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।..
आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व हैं होली। हम सभी परिवार की तरह मिलकर मनाएं होली: एसएसपी प्रभात कुमार ..

धनबाद/ झारखंड: दिनांक 4 मार्च 2026 धनबाद कोयलांचल की धरती पर होली का रंग सराबोर रहा! आम हो या खास, हर कोई रंग और उमंग में डुबा नजर आया।
इसी कड़ी में धनबाद एसएसपी आवास पर होली मिलन का खास आयोजन किया गया। जहां एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ जमकर होली खेली।
एसएसपी आवास में पानी से भरा हुआ तालाबनुमा गड्ढा बनाया गया! जिसमें मिट्टी से सने पानी में एसएसपी से लेकर तमाम पुलिस वालों ने होली खेली। सभी ने आपस में अबीर- गुलाल लगाकर दी बधाई शुभकामनाएं। #इस अवसर पर रंग-गुलाल के बीच भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश दिया गया।
मौके पर ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, सभी डीएसपी और जिले के विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद रहें। ढोल-नगाड़ों की थाप पर अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर धनबाद वासियों को दी होली की बधाई शुभकामनाएं।पूरी तरह से माहौल रंगमय और उत्साह से भरा रहा!
एसएसपी प्रभात कुमार इस दौरान अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने कीचड़ और कूर्ता फाड़ होली खेलते हुए जवानों के साथ जमकर मस्ती की। होली के रंग में रंगे अधिकारी और जवान एक साथ थिरकते दिखे।
एसएसपी ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द्र का पर्व हैं। इस दिन कोई सीनियर या जूनियर नहीं होता। हम सभी मिलकर एक परिवार की तरह त्योहार मनाते हैं।
उन्होंने सभी धनबाद वासियों से शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने का किया अपील। वहीं एसएसपी की धर्मपत्नी ने भी सभी को होली की बधाई दी और कहा कि यह पर्व खुशियां बांटने का हैं। सभी लोग सुरक्षित और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होली मनाएं।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



