Breaking
*सूरजगढ़ से निकली पावन निशान यात्रा कतरास पहुंचने पर भक्तों में अपार उत्साह और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला*

*कतरास: बाबा श्याम की असीम कृपा से सूरजगढ़ से निकली पावन निशान यात्रा के कतरास पहुंचने पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ इस दिव्य यात्रा में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।निशान यात्रा के दौरान भक्तों में अपार उत्साह और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। चारों ओर “जय श्री श्याम” के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु हाथों में निशान लिए भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल हुए और बाबा श्याम की भक्ति में लीन नजर आए।*
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



