Breaking

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना मे सामिल हुई तारा देवी…

Https://news93live.com/

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर दिया है। इस शर्मनाक और निंदनीय अपराध के विरोध में आज भाजपा धनबाद महानगर एवं ग्रामीण इकाई के तत्वावधान में महिला मोर्चा ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी जैसी कठोर सजा देने की मांग की।

तारा देवी ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा इस लड़ाई में परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button