धनबाद बिधायक राज सिन्हा ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास..

आज धनबाद जिले में डीएमएफटी मद से जल संरक्षण एवं क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने हेतु झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा दो महत्वपूर्ण तालाब निर्माण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया । पहला शिलान्यास धनबाद प्रखंड के पेटिया पंचायत अंतर्गत जटुडीह बस्ती में तथा दूसरा पुटकी क्षेत्र में संपन्न हुआ।
इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में जल संरक्षण को सुदृढ़ करना, भू-जल स्तर में वृद्धि करना तथा पर्यावरणीय संतुलन को मजबूत करना है। तालाब निर्माण से स्थानीय लोगों को जल संकट से राहत मिलेगी, कृषि कार्यों को सहयोग मिलेगा तथा आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर पेटिया पंचायत के मुखिया श्री आनंद गोराई, प्रखंड अध्यक्ष श्री गौतम चौधरी, श्री रामदेव महतो, श्री रमेश सिंह, श्री विकास चौधरी, श्री संजय महतो, श्री विनोद सिंह, श्री राहुल सिंह, श्री कामदेव सिंह, श्री धरणीधर सिंह, श्री मंटू सिंह, श्री दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। कहा गया कि जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में विकास की गति लगातार आगे बढ़ती रहेगी।
डीएमएफटी मद से संचालित ये योजनाएं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं आमजनहित की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।



