Breaking

AARC में मजदूरों व यूनियन नेताओं ने महिला थाना प्रभारी का किया स्वागत..

Https://news93live.com/

कतरास, रामकनाली:  

कतरास स्थित AARC में कार्यरत मजदूरों एवं यूनियन नेताओं ने रामकनाली ओपी की नई थाना प्रभारी अलीशा अग्रवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मजदूरों ने शॉल ओढ़ाकर और बुके भेंट कर प्रभारी महोदया का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद राजा, राजेश मंडल, गोवर्द्धन महतो, के.डी. प्रसाद, युधिष्ठिर बाउरी, मो. रिजवान, मधुराम दास, सीपी लहरे, शंकर बाउरी सहित दर्जनों कोलकर्मी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पहली बार रामकनाली थाना में महिला प्रभारी के आगमन को ऐतिहासिक बताया।

मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा ने कहा कि यह गौरव की बात है कि रामकनाली थाना में पहली बार किसी महिला को प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा मजदूरों की समस्याओं के समाधान में भी सकारात्मक पहल होगी।

कार्यक्रम के दौरान यूनियन नेताओं ने महिला थाना प्रभारी को सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया। वहीं उपस्थित मजदूरों ने भी उनके नेतृत्व में बेहतर कार्य वातावरण की आशा व्यक्त की।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button