Breaking

भाजपा नेता इंद्रजीत महतो के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे रघुवर दास..

Https://news93live.com/

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल श्री रघुवर दास ने बोकारो स्थित मेडिकेंट हॉस्पिटल में सिंदरी विधानसभा के पूर्व विधायक माननीय श्री इंद्रजीत महतो से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रघुवर दास ने अस्पताल में मौजूद उनकी धर्मपत्नी एवं भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी, पुत्री डॉ. निशि महतो और पुत्र प्रशांत महतो से भी भेंट की। परिवारजनों से उन्होंने श्री महतो के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों से चल रहे उपचार के बारे में जानकारी ली।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रजीत महतो भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता और जनता के प्रिय नेता रहे हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना पूरे प्रदेश की जनता कर रही है। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि पार्टी और कार्यकर्ता हर संभव सहयोग के लिए तत्पर हैं।

इस मुलाकात से अस्पताल परिसर में मौजूद कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रघुवर दास ने सभी से अपील की कि वे इंद्रजीत महतो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करें।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button