धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक और तथ्यहीन प्रचार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।..

धनबाद : संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा एक झूठा और दुर्भाग्यपूर्ण नैरेटिव गढ़ रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस महिला विरोधी है और उसने संसद में महिला #आरक्षण विधेयक को गिरा दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दावा पूरी तरह निराधार, असत्य और जनता को गुमराह करने का एक सोचा-समझा प्रयास है। #कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा*
जुमलों की बिसात बिछाकर, नारी को ठगने का काम हुआ,
हक देने की बारी आई, तो फिर धोखा सरेआम हुआ।”
नरेंद्र मोदी 543 सीटों पर महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं दे रहे हैं?
क्या उन्हें डर है
इससे संसद में पुरुषों की संख्या कम हो जाएगी?
क्या वे पुरुषों के लिए महिलाओं का हक छीन रहे हैं?
पूरा विपक्ष नरेंद्र मोदी से लगातार कह रहा है-
⦁ कल सदन में विधेयक लाइए
⦁ 543 सीटों में एक तिहाई यानी 181 सीटें महिलाओं को दीजिए
⦁ विपक्ष आपका पूरा साथ निभाएगा
#नरेंद्र मोदी याद रखें- महिलाएं उनकी चालबाजी समझ चुकी हैं। वे जान गई हैं कि मोदी जी खुद महिलाओं का हक छीन रहे हैं और घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि महिला आरक्षण से संबंधित संवैधानिक संशोधन विधेयक वर्ष 2023 में ही संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया जा चुका है। यह 131वां संविधान संशोधन विधेयक है, जिसे महिला सशक्तिकरण के नाम पर प्रस्तुत किया गया, लेकिन इसके अंतर्गत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों की संख्या बढ़ाने तथा परिसीमन की प्रक्रिया को जोड़ने का प्रयास किया गया। जिलाध्यक्ष
श्री सिंह ने आरोप लगाया कि इस विधेयक के माध्यम से #महिला आरक्षण को लागू करने में अनावश्यक जटिलताएं पैदा की गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए, वह भी वर्तमान लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या के आधार पर, बिना किसी परिसीमन या सीट वृद्धि की शर्त के।
उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना और सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रयास देश के संघीय ढांचे के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इससे विशेष रूप से छोटे राज्यों के प्रतिनिधित्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जो लोकतांत्रिक संतुलन को कमजोर करेगा।
श्री सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जानबूझकर इस प्रक्रिया में देरी कर रही है और महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए एक प्रोपेगेंडा के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ है और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
अंत में, उन्होंने पुनः दोहराया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और वह महिला आरक्षण को बिना किसी देरी के लागू करने की मांग करती है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर देशभर में जनजागरूकता अभियान भी चलाएगी और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। *धनबाद जिला महीला कांग्रेस अध्यक्ष सीता राणा ने कहा*
महिला आरक्षण कानून, जिसे महिला आरक्षण विधेयक 2023 संसद में कांग्रेस सहित लगभग सभी विपक्षी दलों के समर्थन से पास हुआ। इसे तुरंत लागू करने के बजाय भाजपा सरकार द्वारा परिसीमन से जोड़ देना महिलाओं को तत्काल राजनीतिक भागीदारी से वंचित करता है।
देश की आधी आबादी अब केवल वादों से आगे बढ़कर जवाब चाहती है। सवाल साफ है—क्या यह आरक्षण ‘अभी’ का अधिकार बनेगा, या ‘आने वाले समय’ का एक और अधूरा वादा… प्रेस कांफ्रेंस में जिला उपाध्यक्ष अवध नारायण प्रसाद, शाहीद कमर, अछयवर प्रसाद, इरफान खान चौधरी,राजू दास, बिलकिस खानम, बंमभोली सिंह,रूबी खातुन, हेमवंती जायसवाल,सबिता खातून, सोनी कुमारी,
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



