Breaking

पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल ने विधायक राज सिन्हा के धरने को बताया ‘नौटंकी’..

Https://news93live.com/

धनबाद : धनबाद के सर्किट हाऊस में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) जिला कमिटी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल ने विधायक राज सिन्हा के धरना कार्यक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने विधायक के धरने को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए आरोप लगाया कि वे जिले में होने वाले हर विकास कार्य का लगातार विरोध करते हैं।

पूर्व मेयर ने कहा कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा शहर के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन विधायक अनावश्यक मुद्दे उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब विकास विरोधी राजनीति को समझ चुकी है और ऐसे आंदोलनों से शहर के विकास कार्य प्रभावित होते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेएमएम नेताओं ने कहा कि विकास कार्यों में सहयोग करने के बजाय विरोध करना जनता के हित में नहीं है और सकारात्मक राजनीति की जरूरत है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button