Breaking

तोपचांची के सुदूरवर्ती नेरो पंचायत का उपायुक्त ने किया दौरा*.

सामूहिक एकता से बन सकेंगे स्वावलंबी : उपायुक्त*

Https://news93live.com/

आज तोपचांची प्रखंड अंतर्गत नेरो पंचायत में संध्या चौपाल के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा जागरूक किया गया। इस संध्या चौपाल में मुख्य रूप से गड़ीडीह, रंगरंगी, निमडीह, अमराडीह और मदनपुर के ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने सर्वप्रथम तीन अलग-अलग स्थानों पर पुष्पगुच्छ देकर उपायुक्त का स्वागत किया। हर्षोल्लास के साथ सभी टोला के ग्रामीणों ने उपायुक्त को भ्रमण कराया।

उपायुक्त ने ग्रामीणों को *जल संरक्षण एवं आजीविका* के क्षेत्र में प्रेरित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर बागवानी करना है तथा पशुपालन एवं मत्स्य पालन की दिशा में सामूहिक रूप से अग्रसर होना है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुँचाया जा सके।

धरातल पर योजनाओं का क्रियान्वयन चौपाल को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहकर वास्तविक रूप से धरातल पर उतरें। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button