Breaking

भावभीनी श्रद्धांजलि सभा में नम हुईं आंखें, स्वर्गीय कैलाश प्रसाद महतो की चौथी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि..

Https://news93live.com/

उत्क्रमित उच्च विद्यालय आम टाल में दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय कैलाश प्रसाद महतो की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजू राम ने कहा कि कैलाश प्रसाद महतो बेहद मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। बच्चों के साथ उनका मधुर संबंध और शिक्षण के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहा। उन्होंने कहा कि 2022 में आज ही के दिन ब्रेन हेमरेज के कारण उनका असामयिक निधन हो गया था, जिससे शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि स्वर्गीय कैलाश प्रसाद महतो की यादें सदैव सभी के दिलों में जीवित रहेंगी। वहीं मौके पर राजू राम प्रभारी प्रधानाध्यापक, सीता कुमारी, राजीव कौशिक, मृत्युंजय बनर्जी, शंकर ठाकुर, अंजलि हेंब्रम, राहुल रंजन, दिलीप बाउरी, मंजू कुमारी, सरोज कुमारी सहित स्कूल के सभी बच्चे, शिक्षक–शिक्षिकाएं इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button