Breaking

हज़ारीबाग़ में पत्रकार पर हमला: इरफ़ान अंसारी का गुंडागर्दी..

Https://news93live.com/

हज़ारीबाग़ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी से न्यूज 18 के पत्रकार सुशांत सोनी ने सवाल किया कि 25 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस हादसे के मृतकों को अब तक मुआवज़ा क्यों नहीं मिला। इस सवाल पर मंत्री के समर्थक भड़क गए और पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी।

घायल पत्रकार को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। इस घटना ने पत्रकार सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

25 फरवरी को रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस सिमरिया के पास क्रैश हो गया था।

विमान में कुल सात लोग सवार थे: एक मरीज, दो परिजन, दो डॉक्टर और दो पायलट।

हादसे में सभी सात लोगों की मौत हो गई थी।

मृतकों के परिजनों को अब तक मुआवज़ा नहीं मिलने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पत्रकारों और मीडिया संगठनों ने इस हमले की निंदा की है।

यह घटना न केवल पत्रकार सुरक्षा बल्कि सरकार की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करती है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button