Breaking

*उप विकास आयुक्त ने की कृषि, मत्स्य, पशुपालन सहित अन्य योजनाओं के प्रगति की समीक्षा*

Https://news93live.com/

धनबाद : उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में आजीविका प्रक्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले में संचालित कृषि, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, रूर्बन मिशन एवं एफपीओ से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त ने निरसा, बलियापुर एवं गोविंदपुर में हाट बाजार के विकास को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने हाटों में वाहनों के आवागमन में बाधा, स्थान की कमी, आधारभूत सुविधाओं का अभाव, लिफ्ट इरीगेशन एवं कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता पर जानकारी ली। सभी संबंधित विभागों को सोमवार तक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सभी वेंडरों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर हाट संचालित हैं, लेकिन वहां आधारभूत सुविधाओं की कमी है। उन्होंने अस्थायी शेड को स्थायी शेड में परिवर्तित करने, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

वहीं मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके तहत मत्स्य बीज उत्पादन, उपयुक्त स्थानों का चयन, लीज प्रक्रिया एवं संचालन की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को बताया गया कि इन कार्यों को अर्बन रूर्बन मिशन के तहत आगे बढ़ाया जाएगा।

जबकि एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) की स्थिति, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, लंबित फंड एवं उनकी कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मस्टर्ड कल्टीवेशन, आचार एवं मसाला प्रसंस्करण तथा मत्स्य पालन आधारित आजीविका गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख किसान विज्ञान केंद्र, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस, तकनीकी विशेषज्ञ जलछाजन प्रकोष्ठ, जिला समन्वयक रूर्बन मिशन, प्रभारी पदाधिकारी (आर एंड आर) जेआरडीए, आजीविका टीम पीएमयू डीएमएफटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क.

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button