जमशेदपुर (Tata) में पर्वत एवं नदी पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रीय गान के उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत..

जमशेदपुर :मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल साकची में जमशेदपुर पश्चिमी के लोकप्रिय विधायक सरयू राय के नेतृत्व में नदी और पर्वत संरक्षण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित,River nd mountain convertion पर राष्ट्रीय मंथन,जमशेदपुर में जुटे देशभर के विशेषज्ञ, पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा सम्मेलन,सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वी गोपाला गौड्डा पहुँचे जमशेदपुर
मुख्य अतिथि श्रीमान जज साहेब ने अपने सम्बोधन में नदियों और पर्वतों को बचाने के लिये राष्ट्रीय पहल की आवश्यकता बताया और क़ानूनी मसौदे पर विस्तृत रूप से चर्चा की,मौके पर जलपुरुष नाम से विख्यात राजेन्द्र सिंह ने कहा की पहाड़ नष्ट हुए है,नदिया भी प्रदूषित हो रही है,जिसका संरक्षण और समवर्धन की जरुरत है,सम्मेलन में शामिल पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा ने भी विस्तार पूर्वक अपनी बातों को रखा,सम्मेलन में स्वागत भाषण युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण,विषय प्रवेश डॉक्टर दिनेश मिश्रा तथा अध्यक्षीय भाषण तरुण भारत संघ के प्रेसिडेंट राजेन्द्र सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अशोक गोयल के द्वारा किया,अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात् प्रथम दिन का सम्मेलन समाप्त किया गया ।
सम्मेलन में सर्व श्री धर्मेंद्र तिवारी,सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल, उदय सिंह, धर्मजीत चौधरी,अरविंद सिंह,नवनीत सिंह,मुन्ना सिंह आदि शामिल थे ।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



