Breaking

धनबाद स्टेशन रोड पर जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाया गया विशेष जांच अभियान से मचा हड़कंप । 

Https://news93live.com/

धनबाद में जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरी और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के खिलाफ एक विशेष जांच अभियान चलाया गया है। धनबाद के उपायुक्त (DC) के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसके तहत विशेष रूप से धनबाद स्टेशन रोड क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड स्टॉल्स और मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।इस अभियान के दौरान टीम ने मौके पर ही ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ मोबाइल लैब के जरिए 140 से अधिक खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और उनकी ऑन-द-स्पॉट जांच की। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। कई नामचीन और स्थानीय दुकानों में एक्सपायरी डेट (समयावधि पार) वाले पैकेट बंद सामान, सॉस और मसालों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।इतना ही नहीं, स्टेशन रोड की कई चाट और स्ट्रीट फूड दुकानों में छोले, चिकन और अन्य व्यंजनों को आकर्षक बनाने के लिए प्रतिबंधित घातक केमिकल और चंपई रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा था। डॉ. राजा कुमार के आदेश पर टीम ने सैकड़ों किलो दूषित, बासी और अस्वास्थ्यकर खाद्य सामग्री को मौके पर ही नाले में फेंकवाकर नष्ट कर दिया। इसके साथ ही अधिकारियों ने दुकानदारों के स्टॉक रजिस्टर, साफ-सफाई और एक्सपायरी डेट के मानकों को कड़ाई से खंगाला। जिन दुकानदारों के पास फूड लाइसेंस नहीं था, उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन और फूड लाइसेंस बनवाने का अल्टीमेटम दिया गया है।

News 93 Live न्यूज़ डेस्क

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button