कोयला राजधानी में बिजली संकट का त्वरित समाधान, सांसद ढुल्लू महतो ने लिया सख्त पहल..

धनबाद: भारत की कोयला राजधानी कहे जाने वाले धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहराता जा रहा है। थर्मल पावर प्लांट्स के लिए पूरे देश को कोयला देने वाला धनबाद खुद बिजली की कमी से जूझ रहा है। लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों व शहरवासियों दोनों की दैनिक जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के कालीपुर पोचरी गांव में बिजली संकट की शिकायत मिलते ही धनबाद लोकसभा सांसद ढुल्लू_महतो ने तुरंत बिजली विभाग के महाप्रबंधक से संपर्क किया और युद्ध स्तर पर समस्या समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को स्पष्ट कहा कि आवश्यक सामग्री तुरंत उपलब्ध कराकर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
ग्रामीणों ने सांसद के इस हस्तक्षेप का स्वागत करते हुए कहा कि बाघमारा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि समूचे_धनबाद_लोकसभा_क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्र बिजली संकट से बुरी तरह प्रभावित हैं। 26 मई 2026 को बाघमारा क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर हुई चर्चा में स्थानीय लोगों ने सांसद ढुल्लू महतो से अपील की कि “आप पूरे धनबाद लोकसभा के सांसद हैं, हम आप पर विश्वास करते हैं। कृपया इस संकट पर अपनी मुखर आवाज बुलंद करें और राज्य व केंद्र सरकार से स्थायी समाधान दिलाएं।”
जनता सवाल उठा रही है कि धनबाद वह क्षेत्र है जो पूरे देश को बिजली उत्पादन के लिए कोयला देता है, फिर खुद यहां बिजली संकट क्यों? इसके लिए कौन जिम्मेदार है — राज्य सरकार, केंद्र सरकार या बिजली विभाग? लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि कोयला राजधानी को इस बिजली मुक्ति दिलाई जाए।
सांसद ढुल्लू महतो के निर्देश के बाद अब ग्रामीणों की नजर बिजली विभाग की कार्रवाई पर है। वे उम्मीद जता रहे हैं कि सांसद पूरे लोकसभा क्षेत्र के बिजली संकट को लेकर निरंतर आवाज उठाएंगे और स्थायी समाधान सुनिश्चित कराएंगे।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क



