सूर्य मंदिर की दान पेटी तोड़कर नकदी चोरी, बिजय झां ने की कार्यवाई की मांग..

कतरास के श्री श्री सूर्यनारायण मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी की चोरी कर ली। यह पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सुबह जब पुजारी और मंदिर कमेटी के सदस्य मंदिर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। तत्काल इसकी सूचना मंदिर कमेटी ने संरक्षक एवं पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा को दी। मौके पर पहुँचकर विजय झा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से अविलंब कार्रवाई कर दोषियों की गिरफ्तारी की माँग की।
सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल और अवधेश जी ने भी इस घटना की तीखी आलोचना की और इसे धार्मिक आस्था पर सीधा प्रहार बताया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की माँग की।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्र में इस चोरी की घटना से आक्रोश व्याप्त हो गया है। स्थानीय लोग इसे धार्मिक स्थल की सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं।
इस घटना ने एक बार फिर मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय समाजसेवी और कमेटी सदस्य चाहते हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर कठोर कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
News 93 Live न्यूज़ डेस्क.



